लाइव न्यूज़ :

असम आने वाले 10 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं करानी होगी कोविड-19 की जांच

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:47 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ नवंबर असम सरकार ने कोविड-19 का संपूर्ण टीकाकरण कराने वाले अभिभावकों के साथ राज्य में प्रवेश करने वाले 10 साल से कम उम्र के बच्चों के अनिवार्य कोविड-19 जांच के प्रावधान को समाप्त कर दिया है। सरकार की ओर से सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गयी।

सरकार कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाले वयस्कों के लिए कोविड-19 जांच की अनिवार्यता को पहले ही समाप्त कर चुकी है।

असम के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग गोयल द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना में कहा गया है, “10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ-साथ कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाले माता-पिता/ अभिभावक को असम में आने के लिए कोविड जांच की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गयी है।” हालांकि, बच्चों के माता-पिता अथवा अभिभावक यदि चाहें तो पैसे देकर जांच करवा सकते हैं।

इससे पहले राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर असम आने वाले ऐसे सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया था जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!