लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री चौहान ने ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक को किया सम्मानित, डीएसपी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 15:04 IST

Open in App

भोपाल, 12 अगस्त तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को गुरुवार को यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित करते हुए एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी और साथ ही उन्हें उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) भी नियुक्त किया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक पदक के 41 साल लंबे इंतजार को खत्म करते हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था। विवेक इस टीम का हिस्सा थे।

यहां मिंटो हॉल में विवेक सागर को एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित करने के बाद चौहान ने कहा, ‘‘विवेक आज से मध्यप्रदेश के डीएसपी भी हैं।’’

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि मध्यप्रदेश में जहां भी विवेक के परिवार वाले चाहेंगे, वहां एक पक्का घर बनाकर उन्हें दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने केवल कांस्य पदक ही नहीं जीता है, बल्कि भारतीय हॉकी का यह पुनर्जागरण है।’’

विवेक मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के चांदोन पिपरिया ग्राम के निवासी हैं।

चौहान ने कहा कि हॉकी का यह पदक जीतकर विवेक ने चांदोन पिपरिया गांव, इटारसी, मध्य प्रदेश एवं पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि विवेक की उम्र अभी सिर्फ 21 वर्ष है। निश्चित ही वे एक दिन स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनेंगे। उन्हें बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

चौहान ने कहा कि महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथा स्थान हासिल किया। यह भी कम सम्मान की बात नहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख की राशि सम्मान स्वरूप दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!