लाइव न्यूज़ :

छेत्री के दो गोल से भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:22 IST

Open in App

दोहा, सात जून करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री के दो गोल के दम पर भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 की संयुक्त क्वालीफायर्स में सोमवार को यहां पहली जीत दर्ज की।

फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स में छह साल में यह टीम की पहली जीत है। घरेलू मैदान से बाहर विश्व कप क्वालीफायर्स में भारतीय टीम ने 20 साल के बाद कोई जीत दर्ज की है।

इस जीत से भारतीय टीम की एशियाई क्वालीफायर के तीसरे दौर में सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। ग्रुप तालिका में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें सीधे तौर पर एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर लिए क्वालीफाई करेगी। टीम हालांकि विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से पहले ही बाहर हो गयी है।

छेत्री ने 79वें मिनट में गोलकर टीम का खाता खोलने के बाद आखिरी क्षणों (90+2 मिनट) में एक और गोलकर ग्रुप ई के इस मैच में टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

मैच के दूसरे हाफ में मैदान में उतरे आशिक कुरुनियन के क्रास को छेत्री ने हेडर से शानदार कोण बनाते हुए गोल में बदल दिया, जिससे भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने राहत की सांस ली। यहां अल साद स्टेडियम में छेत्री यहीं नहीं रूके उन्होंने आखिरी क्षणों में सुरेश सिंह के पास को शानदार तरीके से गोल पोस्ट में पहुंचाकर अपना 74वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा और भारतीय टीम के लिए तीन अंक सुनिश्चित किये।

मैच में शुरू से ही भारतीय टीम का दबदबा था लेकिन एक गोल से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने जवाबी हमला किया।

बांग्लादेश की टीम बराबरी का गोल तो नहीं कर सकी लेकिन इससे भारत को बढ़त बनाने का मौका मिला जिसका छेत्री ने पूरा फायदा उठाया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सक्रिय खिलाड़ियों में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद छेत्री के नाम सबसे ज्यादा गोल है।

इस जीत के साथ भारतीय टीम के छह मैच में सात अंक हो गये हैं और वह ग्रुप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम के खाते में इस जीत के अलावा तीन हार और तीन ड्रॉ शामिल हैं। भारत को अब 15 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!