लाइव न्यूज़ :

पेले से आगे निकले छेत्री, भारत ने आठवां सैफ खिताब जीता, महिला टीम भी चमकी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 13:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारतीय फुटबॉल के लिये बीता वर्ष खास उल्लेखनीय नहीं रहा जिसमें कुछ जीत मिली तो कुछ हार । इस साल कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय गोलों के मामले में फुटबॉल के जादूगर पेले को पीछे छोड़ दिया तो महिला टीम के प्रदर्शन की भी चर्चा हुई।

भारतीय फुटबॉल को वर्ष 2021 में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली । पचास और साठ के दशक का अपना खोया गौरव लौटाने की कोशिश में जुटी टीम उस पल का इंतजार ही करती रही जो देश में इस खेल की दशा और दिशा बदल सके ।

भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार सैफ चैम्पियनशिप जीती लेकिन एक क्षेत्रीय टूर्नामेंट में जीत से बहुत कुछ बदलने वाला नहीं है । बड़ी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करनी जरूरी है । ऐसे मौके भी आये लेकिन ऐन क्षणों में लय गंवाने से भारत को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा ।

फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर में भारत ने आठ मैचों में चार ड्रॉ खेले, तीन हारे और बस एक जीतकर कुल सात अंक बनाये । भारतीय टीम ने छह गोल किये और सात गंवाये और एक बार फिर दूसरे दौर की बाधा पार नहीं कर सकी ।

भारत क्वालीफायर के ग्रुप ई में कतर और ओमान के बाद तीसरे स्थान पर रहा । अभी भी उसके पास 2023 एएफसी एशियन कप के जरिये उसके पास क्वालीफिकेशन का मौका है ।

इस साल सुनील छेत्री ने नेपाल के खिलाफ सैफ चैम्पियनशिप में पहला गोल करते हुए पेले को पीछे छोड़ा । अब उनके अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 80 गोल हो गए हैं और उन्होंने लियोनेल मेस्सी की बराबरी कर ली ।

भारत ने बांग्लादेश से ड्रॉ खेला और श्रीलंका से गोलरहित बराबरी की जिसकी काफी आलोचना हुई। भारतीय टीम हालांकि समय रहते चेती और वापसी करके टूर्नामेंट जीता । इससे मुख्य कोच इगोर स्टिमक के कार्यकाल में भी एक साल का विस्तार हो गया।

महिला फुटबॉल टीम ने दक्षिण अमेरिका का दौरा करके ब्राजील जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ मैच खेला । अगले साल अपनी मेजबानी में एएफसी एशियन कप और अंडर 17 फीफा विश्व कप की तैयारी में जुटी भारतीय महिला टीम ने 14 में से 11 मैच गंवाये ।

एएफसी महिला एशियन कप में भारत को ईरान, चीनी ताइपे और चीन के साथ रखा गया है ।

इस साल इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी गोवा ने एएफसी चैम्पियंस लीग खेलकर इतिहास रचा । यह कमाल करने वाला वह पहला भारतीय क्लब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!