लाइव न्यूज़ :

छेत्री ने बेंगलुरू एफसी के साथ अनुबंध दो साल के लिये बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:33 IST

Open in App

बेंगलुरू, 21 जून भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने बेंगलुरू एफसी के साथ अपना अनुबंध दो साल के लिये बढ़ा दिया है और वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की इस टीम के साथ 2023 तक बने रहेंगे।

छेत्री 2013 में बेंगलुरू से जुड़े थे और नये अनुबंध के बाद वह क्लब के साथ 10वें सत्र तक जुड़े रहेंगे।

इस स्टार फुटबॉलर ने अब तक क्लब की तरफ से आठ सत्रों में 203 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 101 गोल किये है। यह 36 वर्षीय खिलाड़ी 2013 में क्लब की स्थापना के बाद से ही उसकी अगुवाई कर रहा है और उन्होंने सभी आठ सत्रों में बेंगलुरू की तरफ से सर्वाधिक गोल किये।

छेत्री ने कहा, ‘‘मैं बेंगलुरू एफसी के साथ दो अन्य साल के लिये अनुबंध बढ़ाकर वास्तव में खुश हूं। यह शहर अब मेरे लिये घर जैसा है और इस क्लब के सदस्य मेरे लिये परिवार की तरह हैं। ऐसा लगता है जैसे मैंने कल ही पहली बार क्लब के साथ अनुबंध किया हो और अब तक का सफर खूबसूरत रहा है। ’’

छह बार एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) के वर्ष के खिलाड़ी चुने गये छेत्री की अगुवाई में बेंगलुरू एफसी ने 2013 में आई लीग खिताब जीता था। इसके बाद क्लब ने पांच अन्य ट्राफियां जीती जिनमें फेडरेशन कप (2015, 2017), इंडियन सुपर लीग (2018, 2019) और सुपर कप (2018) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!