लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर के खिलाफ चेन्नईयिन की राह आसान नहीं

By भाषा | Updated: November 23, 2020 17:39 IST

Open in App

वास्को, 23 नवंबर चेन्नईयिन एफसी की इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ राह आसान नहीं होगी क्योंकि उसे दो ऐसे लोगों के खिलाफ उतरना होगा जिन्होंने पिछले सत्र में उसके शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई थी।

तिलक मैदान स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में चेन्नईयिन एफसी के प्रशंसकों को अपने तीन पूर्व हीरो विरोधी टीम के साथ नजर आएंगे।

कोच ओवेन कॉयल ने पिछले सत्र में टीम को आईएसएल खिताब के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन अब वह जमशेदपुर एफसी के साथ जुड़ गए हैं। कॉयल अपने साथ पिछले सत्र में संयुक्त रूप से सर्वाधिक गोल करने वाले और गोल्डन बूट विजेता नेरिजस वाल्सकिस को भी ले गए। इसके अलावा मिजोरम के डिफेंडर लालदिनलियाना रेंथलेई भी जमदेशपुर की टीम का हिस्सा हैं जबकि वह चेन्नईयिन के लिए भी खेल चुके हैं।

वाल्सकिस के टीम का हिस्सा होने से जमशेदपुर का आक्रमण मजबूत हुआ लेकिन कॉयल को पता है कि टीम का कमजोर पक्ष उसका डिफेंस है। टीम के खिलाफ पिछले सत्र में 35 गोल हुए थे। इससे अधिक गोल सिर्फ हैदराबाद एफसी के खिलाफ हुए थे।

चेन्नईयिन के सामने सबसे बड़ी चुनौती टीम का साथ छोड़कर गए खिलाड़ियों की भरपाई करना है। पिछले सत्र में टीम का हिस्सा रहे विदेशी खिलाड़ियों में अब सिर्फ नए कप्तान रफाइल क्रिवेलारो और डिफेंडर एली साबिया टीम का हिस्सा हैं।

नए कोच कसाबा लाजलो को हालांकि स्लोवाकिया के फारवर्ड याकुब सिल्वेस्टर और बोस्निया के डिफेंडर एनेस सिपोविच से काफी उम्मीदें हैं जो टीम से जुड़ने वाले नए विदेशी खिलाड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!