लाइव न्यूज़ :

मुम्बई के खिलाफ चेन्नइयिन पर होगा अच्छे प्रदर्शन का दबाव

By भाषा | Updated: January 24, 2021 19:29 IST

Open in App

बम्बोलिम, 24 जनवरी दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में सोमवार को तालिका में शीर्ष पर चल रहे मुम्बई सिटी एफसी का सामना करने उतरेगी तो उसके सामने शीर्ष चार में पहुंचने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।

चेन्नई की टीम का आक्रमण 13 मैचों के बाद भी लय हासिल नहीं कर सका। तालिका में छठे पायदान पर काबिज यह टीम अभी तक सिर्फ 10 गोल ही कर सकी है जो सत्र में सबसे कम है। टीम बीते सात मैचों से एक भी गोल नहीं कर सकी है।

चेन्नइयिन का सामना अब ऐसी टीम से है जो पिछले 11 मैचों से अजेय है और मौजूदा सत्र में उसके खिलाफ सिर्फ चार गोल हुए है।

चेन्नई के कोच साबा लाजलो ने कहा कि उनकी अग्रिम पंक्ति को खुद को मजबूत रखते हुए आक्रमण करना होगा।

साबा ने कहा, ‘‘हमारे फारवर्ड खिलाड़ियों को जब भी मौका मिले, गोल करना होगा। हम बीते मैचों में कई बार अच्छा मौका बनाने के बाद गोल नहीं कर सके हैं। मैं उन्हें यह नहीं सिखाना चाहता कि मौके कैसे बनाते हैं लेकिन उन्हें मौका बनाने के साथ गेंद को गोलपोस्ट में डालना सीखना होगा।’’

इसी सत्र मे दोनों टीमें जब पिछली बार भिड़ी थीं तो मुम्बई ने 2-1 से जीत हासिल की थी। मुम्बई के कोच सर्जियो लोबेरा अपनी टीम से संतुष्ट हैं।

लोबेरा ने कहा, ‘‘मैं अब खुश हूं क्योंकि हम अच्छी स्थिति में हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चीज अब सत्र का आखिरी चरण चल रहा है। हम तालिका में शीर्ष पर हैं लेकिन इस लीग में सब कुछ संभव है। हमें लगातार अच्छा करते होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!