लाइव न्यूज़ :

चेन्नइयन एफसी ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:56 IST

Open in App

बोम्बोलिम, 13 जनवरी इस्माइल गोंजालवेस के दो गोल की मदद से दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी ने बुधवार को ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता की अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया।

गोंजालवेस ने छह मिनट के अंदर दो गोल करके चेन्नइयन को आगे कर दिया था। उन्होंने पहला गोल 15वें मिनट में किया और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।

डिएगो मोर्सियलो ने 61वें मिनट में ओडिशा की तरफ गोल दागा लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद टीम बराबरी का गोल नहीं कर पायी।

दोनों टीमों ने अब तक 11 मैच खेले हैं। चेन्नई ने तीन जीत, पांच ड्रा और तीन हार से अब तक 14 अंक जुटाए हैं। दूसरी ओर, ओडिशा की यह सातवीं हार है। उसके खाते में एक जीत और तीन ड्रा से 6 अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!