लाइव न्यूज़ :

चेल्सी ने एवर्टन को हराकर चौथा स्थान बरकरार रखा

By भाषा | Updated: March 9, 2021 10:27 IST

Open in App

लंदन, नौ मार्च (एपी) काई हावर्ट्ज ने आखिर में चेल्सी की तरफ से अपना प्रभाव छोड़ा जिससे इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की इस टीम ने एवर्टन को 2-0 से हराकर चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया।

जर्मनी के हावर्ट्ज बायर्न लेवरकुसेन से चेल्सी से जुड़ने के बाद प्रभावित नहीं कर पाये थे लेकिन उन्होंने सोमवार को स्टैमफोर्ड ब्रिज में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी।

भाग्य उनके साथ नहीं था जो चेल्सी का पहला गोल उनके नाम पर दर्ज नहीं हुआ। उनका शानदार शॉट बेन गॉडफ्रे से लगकर गोल में गया और इसे आखिर में आत्मघाती गोल करार दिया गया। इसके बाद उन्होंने पेनल्टी हासिल की जिसे जोर्गिन्हो ने गोल में बदला।

इस जीत से चेल्सी के 28 मैचों में 50 अंक हो गये हैं और उसने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है जो कि चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने का अंतिम स्थान है। चेल्सी पांचवें स्थान पर काबिज वेस्ट हैम से दो अंक आगे है।

वेस्ट हैम ने सोमवार को एक अन्य मैच में लीड्स को 2-0 से हराया। वेस्ट हैम की तरफ से जेसे लिंगार्ड ने 21वें और क्रेग डॉसन ने 28वें मिनट में गोल किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!