लाइव न्यूज़ :

इंग्लिश प्रीमियर लीग में चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी जीते

By भाषा | Updated: October 24, 2021 10:24 IST

Open in App

लंदन, 24 अक्टूबर (एपी) खिताब के दावेदारों में शामिल चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मुकाबलों में शनिवार को अपने मुख्य स्ट्राइकरों के बिना खेलते हुए जीत दर्ज की।

दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 11 गोल दागे।

चेल्सी की टीम अपने चोटिल स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकु और टिमो वर्नर के बिना उतरी लेकिन इसके बावजूद मेसन माउंट की हैट्रिक की बदौलत नॉर्विच को 7-0 से रौंदकर सत्र की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही।

माउंट के अलावा चेल्सी की ओर से कैलम हडसन ओडोई, रीसी जेम्स और बेन चिलवेल ने भी एक-एक गोल किया। नॉर्विच के मैक्स आरोन्स ने दूसरे हाफ में एक आत्मघाती गोल भी दागा।

सिटी की टीम सत्र ब्रेक के दौरान सर्जियो एगुएरो की जगह समान स्तर के खिलाड़ी से अनुबंध करने में नाकाम रही थी और स्टार स्ट्राइकर के बिना खेल रही है लेकिन टीम को ब्राइटन को 4-1 से हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। सिटी की ओर से फिल फोडेन ने दो गोल दागे। सभी प्रतियोगिताओं के पिछले 14 मैचों में यह छठा मौका है जबकि सिटी ने किसी मैच में तीन या उससे अधिक गोल दागे हैं।

सिटी की तरफ से फोडेन के अलावा इकाय गुनडोगन और रियाद माहरेज ने भी एक-एक गोल किया। ब्राइटन की ओर से एकमात्र गोल एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने पेनल्टी पर दागा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!