लाइव न्यूज़ :

चौधरी, वर्मा ने क्रमश: रजत और कांस्य जीता

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च भारत के सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा ने शनिवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप के प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये।

विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज चौधरी आखिरी निशाने पर ईरान के जावेद फोरोघी से पिछड़ गये। फोरोघी विश्व रैंकिंग में 107वें स्थान पर है।

फोरोघी के पास आखिरी निशाना लगाने के लिए सिर्फ 14 सेकेंड का समय था लेकिन उन्होंने 10.5 अंक बटोरे जबकि चौधरी आखिरी प्रयास में सिर्फ 9.8 बना सके।

फोरोघी ने कुल 243.6 अंक के साथ स्वर्ण हासिल किया जबकि चौधरी 243.2 अंक के साथ दूसरे और वर्मा 221.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पूर्व विश्व नंबर एक शहजार रिजवी 177.1 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

इससे पहले क्वालीफिकेशन में युवा ओलंपिक और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी 587 अंक के साथ शीर्ष जबकि वर्मा 583 अंक के साथ दूसरे स्थान पर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!