लाइव न्यूज़ :

चौधरी, इलावेनिल का यूरोपीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:14 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 24 मई महिला 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इलावेनिल वलारिवान और पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में दुनिया के दूसरे नंबर के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने सोमवार को यहां यूरोपीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।

क्रोएशिया में ट्रेनिंग यह प्रतियोगिता शिविर के दौरान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारत के 13 राइफल और पिस्टल निशानेबाजों में से 10 को प्रतिस्पर्धा पेश करने का पहला मौका मिला।

न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए चौधरी ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहे निशानेबाज से अधिक अंक जुटाए।

विश्व कप और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी 589 अंक के साथ एमक्यूएस वर्ग में शीर्ष पर रहे। भारत के ही अभिषेक वर्मा ने 579 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके चौधरी उक्रेन के ओलेह ओमेलचुक से आगे रहे जो 586 अंक के साथ मुख्य क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे।

युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी और वर्मा क्रोएशिया में ट्रेनिंग सह प्रतियोगिता शिविर के बाद तोक्यो रवाना होंगे।

महिला 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया की नंबर एक भारतीय इलावेनिल वलारिवान 630.4 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही। उन्होंने ईरान की अरमिना सादेगियां (629.8) और फातिमा करामजादेह (628.7) को पछाड़ा।

अपूर्वी चंदेला 627.8 अंक के साथ चौथे जबकि अंजुम मोदगिल 624.7 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं।

स्लोवेनिया की जिवा वोरसाक ने महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन के मुख्य वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी यशस्विनी सिंह देसवाल और दूसरे नंबर की खिलाड़ी मनु भाकर ने क्रमश: 572 और 573 अंक जुटाए। इन दोनों ने इससे पहले इससे बेहतर प्रदर्शन किया है और अगर मुख्य वर्ग में खेल रही होती तो सोमवार को फाइनल में जगह नहीं बना पाती क्योंकि मुख्य टूर्नामेंट में 10वें स्थान पर रही निशानेबाज ने 574 अंक जुटाए।

प्रतिस्पर्धा हालांकि काफी कड़ी थी और गत ओलंपिक तथा विश्व चैंपियन अना कोराकाकी मनु के बराबर स्कोर बनाकर 13वें स्थान पर रही और फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

प्रतिभावान दिव्यांश सिंह पंवार (628.10) पुरुष 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। दीपक कुमार (627.4) ने तीसरा जबकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (625.0) ने पांचवां स्थान हासिल किया।

चीन के लिहाओ शेंग 630.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे।

रूस के व्लादिमीर मासलेनिकोच ने मुख्य क्वालीफिकेशन में 631.8 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारत की राइफल कोच दीपाली देशपांडे ने कहा, ‘‘तोक्यो की हमारी अंतिम तैयारी के लिए यह टूर्नामेंट सर्वश्रेष्ठ संभावित शुरुआत है। पदक के मामले में यह टूर्नामेंट मायने नहीं रखता लेकिन इससे टीम को प्रतियोगिता का काफी अच्छा अनुभव मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज सभी प्रभावी दिखे। दिल्ली विश्व कप में भी अपूर्वी के अलावा अन्य सभी तकनीकी रूप से तैयार दिखे थे। आज हमारा ध्यान अपूर्वी पर था और शुक्र है कि वह लय में लौट आई। कोविड और सर्जरी से उबरने के बाद दीपक कुमार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कुछ और ट्रेनिंग और वे तैयार हो जाएंगे।"

भारतीय टीम इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में आमंत्रित देश के रूप में हिस्सा ले रही है। टीम एमक्यूएस वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश कर रही है और इसलिए पदक के लिए उनके स्कोर पर विचार नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!