लाइव न्यूज़ :

चांदीमल की नाबाद अर्धशतकीय पारी बेकार, दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में श्रीलंका को हराया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 12:28 IST

Open in App

कोलंबो, 11 सितंबर (एपी) श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल की करियर की सर्वश्रेष्ठ 66 रन की नाबाद पारी भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरुआती मैच में टीम को 28 की हार से नहीं बचा पायी।

दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्कराम की 33 गेंद में 48 रन की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 163 रन बनाने के बाद शुक्रवार को श्रीलंका को छह विकेट पर 135 रन पर रोक दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को रीजा हेंड्रिक्स (38) और अनुभवी क्विंटन डिकॉक (36) ने 73 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन टीम ने 13वें ओवर में 87 रन तक तीन विकेट गंवा दिये। इसके बाद मार्कराम और डेविड मिलर (26 रन) ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। दोनों ने 65 रन की साझेदारी की।

मार्कराम ने 33 गेंद की पारी में एक चौका और दो छक्के लगाये जबकि मिलर ने 15 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा।

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने दो जबकि दुश्मांता चमीरा, महीश थीक्षना और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज तेजी से रन जुटाने में जूझते रहे।

अविष्का फर्नांडो (11) और चांदीमल ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े लेकिन फर्नांडो के रन आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर भानुका राजपक्षे को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया।  महाराज ने चार ओवर में 19 रन खर्च किये।

चांदीमल ने 54 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये। चमिका करुणारत्ने 22 रन पर नाबाद रहे।

महाराज के अलावा ब्योन फोर्टीन, एनरिच नॉर्खिया, तबरेज शम्सी और ड्वेन प्रिटोरियस ने एक-एक विकेट लिये।

श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!