लाइव न्यूज़ :

गोला फेंक खिलाड़ी मनप्रीत कौर चार साल के लिए प्रतिबंधित, लौटाना होगा एशियाई चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल

By भाषा | Updated: April 9, 2019 21:03 IST

एशियाई चैंपियन गोला फेंक एथलीट मनप्रीत कौर को उनके नमूने के चार बार पॉजिटिव (स्टेरायड) पाए जाने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, नौ अप्रैल। एशियाई चैंपियन गोला फेंक एथलीट मनप्रीत कौर को उनके नमूने के चार बार पॉजिटिव (स्टेरायड) पाए जाने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित कर दिया। नाडा की डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल के मुताबिक मनप्रीत पर यह प्रतिबंध चार साल के लिए लागू रहेगा जिसकी शुरुआत 20 जुलाई 2017 से होगी।

नाडा के निदेशक नवीन अग्रवाल ने बताया, ‘‘हां मनप्रीत कौर को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है।’’ उनके पास हालांकि इस फैसले के खिलाफ डोपिंग रोधी अपीलीय पैनल में गुहार लगाने का मौका है।

इस फैसले से मनप्रीत 2017 में भुवनेश्वर में हुए एशियाई चैंपियनशिप में मिले स्वर्ण पदक और अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को गंवा देंगी, क्योंकि पैनल ने उन्हें नमूने के संग्रह करने की तारीख से अयोग्य घोषित कर दिया। मनप्रीत के नमूने को 2017 में चार बार पॉजिटिव पाया गया।

चीन के शिन्हुआ में 24 अप्रैल को एशियाई ग्रांप्री के बाद फेडरेशन कप (पटियाला, एक जून) एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप (भुवनेश्वर, छह जुलाई) और अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप (गुंटूर, 16 जुलाई) में भी उनके नमूने को पॉजिटिव पाया गया।

उन्होंने इन सभी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने शिन्हुआ में 18.86 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी कायम किया था। शिन्हुआ एशियाई ग्रां प्री में उनके नमूने में मेथेनोलोन पाया गया जबकि बाकी के तीनों प्रतियोगिताओं में डिमिथाइलब्यूटीलामाइन पाया गया।

शिन्हुआ में मनप्रीत के नमूने में स्टेरायड पाये जाने के मामले में उनके वकील ने कहा कि पटियाला में प्रशिक्षण के दौरान उनके पेय पदार्थ में बदले की भावना से एक खिलाड़ी ने कथित तौर पर कुछ मिला दिया था। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2017 में एक कबड्डी खिलाड़ी (गोपाल) से उनकी बहस हो गयी जिसके बाद गोपाल ने बदला लेने के लिए उनके पेय पदार्थ में कुछ मिला दिया था।

मनप्रीत ने कहा, ‘‘ मैंने जानबूझ कर स्टेरायड का सेवन नहीं किया यह बदले की भावना से की गयी कार्रवाई हो सकती है।’’ उनकी दलील को हालांकि कमजोर बताकर खारिज कर दिया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!