लाइव न्यूज़ :

चाहर ने बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे जाने के द्रविड़ के फैसले को सही साबित किया: भुवनेश्वर

By भाषा | Updated: July 21, 2021 10:51 IST

Open in App

कोलंबो, 21 जुलाई भारतीय उप कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि दीपक चाहर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजना कोच राहुल द्रविड़ का फैसला था और यहां दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ ‘शानदार’ पारी खेलकर टीम को तीन विकेट से जीत दिलाकर उन्होंने इसे सही साबित किया।

चाहर ने नाबाद 69 रन की पारी खेलने के अलावा भुवनेश्वर (नाबाद 19) के साथ आठवें विकेट के लिए 84 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त दिला दी।

भुवनेश्वर ने मैच के बाद आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारी लक्ष्य अंतिम ओवर, अंतिम गेंद तक खेलना था इसलिए हम मैच को अंत तक ले जाना चाहते थे। एकमात्र योजना अंत तक खेलने की थी और दीपक ने जिस तरह की बल्लेबाजी की वह शानदार थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारत ए की ओर से या किसी श्रृंखला में खेल चुका है और उसने वहां भी रन बनाए थे। इसलिए द्रविड़ को पता था कि वह बल्लेबाजी कर सकता है इसलिए यह द्रविड़ का फैसला था।’’

भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘और चाहर ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसने इसे सही साबित किया। हम सभी को पता है कि वह बल्लेबाजी कर सकता है, उसने रणजी ट्रॉफी में कई बार बल्लेबाजी की है।’’

श्रीलंका के 276 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 193 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन चाहर और भुवनेश्वर ने भारत को पांच गेंद शेष रहते यादगार जीत दिला दी।

भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘हम यही बात कर रहे थे कि हमें अंत तक खेलना है। हमने एक दूसरे से कभी नहीं कहा कि यहां से हम जीत दर्ज कर सकते हैं। यहां तक कि जब हमें एक रन (तीन रन) की जरूरत थी तो भी हम एक बार में एक गेंद की बात कर रहे थे। दीपक ने कभी रन गति को छह से ऊपर नहीं जाने दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने लगभग सभी शॉट बिना जोखिम उठाए खेले। हमने कभी नहीं सोचा कि हम जीतने या हारने वाले हैं। हम स्थिति के अनुसार खेल रहे थे और एक बार में एक गेंद पर ध्यान दे रहे थे। ’’

भुवनेश्वर ने कहा कि पहली बार सीनियर टीम को कोचिंग दे रहे द्रविड़ टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘आप दबाव में आ सकते हैं, विशेषकर जब आप बाहर से बैठकर देख रहे हैं, आम तौर पर ऐसा होता है। जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो मैंने उन्हें नहीं देखा लेकिन जब वह नीचे आए तो उन्होंने हम दोनों और पूरी टीम को बधाई दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह काफी खुश थे, विशेषकर हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे। जब हमने पांच-छह विकेट गंवा दिए थे और उसके बाद दीपक ने जैसी बल्लेबाजी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!