चढ्ढा ने एक शॉट की बढ़त बनायी, अंतिम दिन शूटआउट की उम्मीद
By भाषा | Updated: December 3, 2021 19:15 IST2021-12-03T19:15:50+5:302021-12-03T19:15:50+5:30

चढ्ढा ने एक शॉट की बढ़त बनायी, अंतिम दिन शूटआउट की उम्मीद
पुणे, तीन दिसंबर चंडीगढ़ के गोल्फर अभिजीत सिंह चढ्ढा ने शुक्रवार को यहां पुणे ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में छह अंडर 64 का कार्ड खेला जिससे वह गुरूग्राम के कार्तिक शर्मा पर एक शॉट की बढ़त बनाये हैं।
बाकी अन्य गोल्फर उनसे आठ शॉट पीछे हैं।
तीस वर्षीय चढ्ढा ने शुक्रवार को बोगी फ्री दौर खेला। इससे उन्होंने 63, 65 और 64 के कार्ड से कुल 17 अंडर 192 का स्कोर बना लिया है।
वहीं 21 वर्षीय कार्तिक 16 अंडर 193 के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में चढ्ढा 24वें और कार्तिक 25वें स्थान पर हैं। दोनों के बीच अंतिम दिन शूटआउट होने की उम्मीद है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।