लाइव न्यूज़ :

रूट और बेयरस्टो के बीच शतकीय साझेदारी, इंग्लैंड के लंच तक तीन विकेट पर 216 रन

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:23 IST

Open in App

लंदन, 14 अगस्त इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया जबकि जॉनी बेयरस्टो भी उनके साथ दूसरे छोर पर अच्छा साथ निभा रहे हैं जिससे मेजबान टीम ने शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक पहली पारी में तीन विकेट पर 216 रन बना लिये।

तीसरे दिन रूट ने शुरूआत से ही भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और उन्हें दूसरे छोर पर बेयरस्टो के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला।

रूट अपने 22वें टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं, उन्होंने 171 गेंद में नौ चौकों से 89 रन बना लिये हैं।

वहीं बेयरस्टो ने अपना 22वां अर्धशतक पूरा कर लिया है और वह छह चौकों से 51 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 108 रन जोड़ लिये हैं। विराट कोहली के गेंदबाजी आक्रमण को उस पिच पर पहले सत्र में एक भी सफलता नहीं मिली जो बल्लेबाजी के लिये आसान होती जा रही है।

जसप्रीत बुमराह (15 ओवर में 34 रन) को छोड़कर कोई भी तेज गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों को परेशानी में नहीं डाल सका जिससे इस जोड़ी ने इच्छानुसार चौके लगाये।

रूट ने सत्र की शुरूआत मोहम्मद सिराज (17 ओवर में 49 रन देकर दो विकेट) पर स्क्वायर ड्राइव से चौका लगाकर की जिससे वह श्रृंखला में लगातार तीसरी बार 50 से ज्यादा रन के स्कोर पर पहुंचे।

ये दोनों बल्लेबाज शमी (16 ओवर में 60 रन देकर एक विकेट) और सिराज की गेंदों पर शुरूआती आधे घंटे में छह चौके लग चुके थे।

शुरूआती आधे घंटे में केवल दो ओवर ही मेडन डाले जा सके जिसमें 54 रन बने जिससे पहले दो दिन तक दबदबा बनाने वाली भारतीय टीम अचानक से बैकफुट पर पहुंचने लगी।

रविंद्र जडेजा ने कुछ ओवर फेंके लेकिन इससे भी कुछ मदद नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!