लाइव न्यूज़ :

भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत: ठाकुर

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि खेल राज्यों का विषय है, लेकिन अगर केंद्र और संबंधित राज्य मिलकर काम करें तो भारत भविष्य में खेलों की महाशक्ति बन सकता हैं।

उन्होंने शुक्रवार को यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से तोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखते हुए कहा, ‘‘ खेल राज्यों का विषय है लेकिन केंद्र ने पिछले कुछ वर्षों में टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना) और खेलो इंडिया को शुरू करने के लिये अपनी तरफ से काफी कुछ किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पंजाब, हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्य पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार और नौकरियों की घोषणा करके खेलों को बढ़ावा देने के मामले में सबसे आगे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ खेलों के मामले में फिलहाल राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा है और इसे जारी रहना चाहिए।  भविष्य के लिए मेरा सुझाव है कि देश के लिए पदक विजेता तैयार करने के लिए एक राज्य को एक खेल पर ध्यान देना चाहिए।’’

इस कार्यक्रम में  युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, दिग्गज भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, मुक्केबाज अखिल कुमार, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त सहित अन्य लोग भी शामिल थे।

खेल मंत्री ने कहा कि इन खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर कोई दबाव नहीं है।

  उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया, ‘‘ प्रतिस्पर्धा करिये और अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप पर कोई दबाव नहीं है। आपके साथ 130 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने दूरदर्शी योजनाओं को तैयार करते समय खिलाड़ियों और उनके हितों को ध्यान में रखा है।  पिछले सात वर्षों में हमने भारत के खेल बुनियादी ढांचे में सुधार और विस्तार किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज छोटे शहरों से आने वाले प्रतिभाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है और शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए उन्हें सर्वोत्तम सुविधाएं और पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। हम देश में खेल संस्कृति के निर्माण की दिशा में एक नया दृष्टिकोण लेकर आए हैं।’’

तोक्यो ओलंपिक में रिकॉर्ड 127 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!