लाइव न्यूज़ :

लवलीना का पदक पक्का करने से असम में जश्न

By भाषा | Updated: July 30, 2021 17:17 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 जुलाई मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के तोक्यो ओलंपिक में पदक पक्का करने के बाद असम में जश्न का माहौल बन गया।

असम ओलंपिक समिति के महासचिव लख्य कंवर ने इसे राज्य के लिये सबसे बड़ा खेल का क्षण करार दिया।

लवलीना के तोक्यो में सेमीफाइनल में पहुंचने कुछ ही घंटों में मीडियाकर्मी भी अपनी ओबी वैन में इस 23 साल की वेल्टरवेट मुक्केबाज के गोलाघाट जिले के बारा मुखिया गांव में स्थित घर की ओर बढ़ चले।

लवलीना के पिता टिकेन बोरगोहेन ने भरोसा जताया कि उनकी बेटी निश्चित रूप से दो और जीत दर्ज कर इस कांस्य पदक को स्वर्ण पदक में तब्दील करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘उसका सपना आखिरकार सच हो रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने 2012 में शुरूआत की थी, तब से वह ओलंपिक में पहुंचने और वहां पदक जीतने के अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगी हुई थी।

टिकेन बोरगोहेन ने कहा, ‘‘वह सेमीफाइनल में जीतकर फाइनल में पहुंचेगी, मुझे पूरा भरोसा है। हमने सुबह उससे बात की थी और मुकाबले से पहले उसे आशीर्वाद दिया था। ’’

विश्व चैम्पियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता लवलीना असम से ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं।

उनके पदक पक्का करते ही स्थानीय लोग भी उनके घर पहुंचने लगे और वे सड़कों पर नाच भी रहे थे। टीवी चैनल के पत्रकारों ने उनसे भी बात की।

खेलों से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने उन्हें राज्य की ‘बेटी’ बताते हुए उनका समर्थन करने के लिये एक साइकिल रैली को भी हरी झंडी दी थी।

वह शिव थापा के बाद असम से ओलंपिक में पहुंचने वाली दूसरी मुक्केबाज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!