लाइव न्यूज़ :

होठों पर ऊंगली लगाकर जश्न मनाना आलोचकों को जवाब है : सिराज

By भाषा | Updated: August 15, 2021 10:16 IST

Open in App

लंदन, 15 अगस्त भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में हैं और विकेट लेने के बाद होठों पर ऊंगली लेकर जश्न मनाने के उनके अंदाज के पीछे आलोचकों को मुंह बंद रखने का पैगाम छिपा है ।

सिराज ने लाडर्स पर अपने पहले टेस्ट में चार विकेट लिये । जब उनसे पूछा गया कि वह हर विकेट के बाद मुंह पर ऊंगली क्यो रखते हैं तो उन्होंने कहा ,‘‘ यह आलोचकों के लिये हैं जो मेरे बारे में बहुत कुछ बोलते आये हैं । मसलन मैं यह नहीं कर सकता या वह नहीं कर सकता तो अब मेरी गेंद उन्हें जवाब देगी । यह जश्न का मेरा नया अंदाज है ।’’

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दर्शक दीर्घा से बल्लेबाज केएल राहुल पर बोतल का कॉर्क फेंका गया लेकिन सिराज ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने नहीं देखा कि क्या हुआ लेकिन दर्शकों ने कोई अपशब्द नहीं कहे ।’’

सिराज ने कहा कि वह लगातार अच्छी गेंदबाजी पर जोर दे रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ मैने जब पहली बार रणजी ट्रॉफी खेला तो भी मेरा यही लक्ष्य था । मैं ज्यादा प्रयोग की रणनीति नहीं अपनाता क्योंकि इससे मेरी गेंदबाजी और टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!