भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के खिलाफ सीबीआई ने शुरू की जांच, हॉकी के लिए मिले 35 लाख रुपये के दुरुपयोग का लगा है आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 6, 2022 18:01 IST2022-04-06T17:52:42+5:302022-04-06T18:01:05+5:30

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख नरिंदर बत्रा और भारतीय हॉकी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि शिकायत में एजेंसी को बताया गया है कि नरिंदर बत्रा ने हॉकी के लिए दिये गये 35 लाख रुपये का खर्च अपने लिए व्यक्तिगत संसाधनों को जुटाने में किया है।

CBI inquiry ordered against Indian Olympic Association President Narinder Batra | भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के खिलाफ सीबीआई ने शुरू की जांच, हॉकी के लिए मिले 35 लाख रुपये के दुरुपयोग का लगा है आरोप

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के खिलाफ सीबीआई ने शुरू की जांच, हॉकी के लिए मिले 35 लाख रुपये के दुरुपयोग का लगा है आरोप

Highlightsसीबीआई भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख नरिंदर बत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है आरोप है कि नरिंदर बत्रा ने हॉकी के लिए मिले 35 लाख रुपये से व्यक्तिगत संसाधन जुटायेनरिंदर बत्रा साल 2014 से 2016 तक इंडियन हॉकी फेडरेशन के चीफ रहे हैं

दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख नरिंदर बत्रा और भारतीय हॉकी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस मामले में सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख और हॉकी संघ के कुछ अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और हेराफेरी की शिकायत एजेंसी को मिली थी, जिसके आधार पर नरिंदर बत्रा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई अधिकारी ने बताया कि शिकायत में एजेंसी को बताया गया है कि नरिंदर बत्रा ने हॉकी के लिए दिये गये 35 लाख रुपये का खर्च अपने लिए व्यक्तिगत संसाधनों को जुटाने में किया है।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख होने के साथ-साथ नरिंदर बत्रा इंटरनेशनल हॉकी संघ के भी प्रमुख हैं। उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित सीबीआई के हेड ऑफिस में बुलाया गया है। एजेंसी ने इसके लिए नरिंदर बत्रा को बाकायदा सम्मन भी जारी किया है।

नरिंदर बत्रा साल 2014 से 2016 तक इंडियन हॉकी फेडरेशन के भी चीफ रहे हैं। नरिंदर बत्रा ने अभी कुछ दिनों पहले भी इंडियन हॉकी फेडरेशन को पत्र लिखकर टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

हॉकी इंडिया के मौजूदा अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को लिखे पत्र में बत्रा ने फेडरेशन की जमकर आलोचना की थी और टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीतने के बाद भी आश्चर्यजनक ढंग से टीम के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की थी।

Web Title: CBI inquiry ordered against Indian Olympic Association President Narinder Batra

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे