लाइव न्यूज़ :

CBI का साई मुख्यालय पर छापा, डायरेक्टर समेत छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 17, 2019 23:40 IST

SAI: सीबीआई ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के परिसर पर छापे मारकर डायरेक्टर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी: सीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के डायरेक्टर सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि यहां लोदी रोड इलाके में स्थित खेल प्रशासक के कार्यालय में छापे के दौरान गिरफ्तारियां की गयीं।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने साई के निदेशक एस के शर्मा, कनिष्ठ लेखा अधिकारी हरिंदर प्रसाद, सुपरवाइजर ललित जॉली और यूडीसी वी के शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा निजी ठेकेदार मंदीप आहूजा और उनके कर्मचारी यूनुस को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि 19 लाख रुपये का बिल लंबित था और इसे मंजूरी प्रदान करने के लिए साई अधिकारी तीन प्रतिशत राशि की मांग कर रहे थे। साई सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के अधिकारी शाम में करीब पांच बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्थित साई मुख्यालय पहुंचे और कथित कर्मचारियों की तलाश एवं पूछताछ के लिए पूरे परिसर को सील कर दिया।

सीबीआई की कार्रवाई अब भी जारी है। सूत्रों ने बताया कि साई महानिदेशक नीलम कपूर ने सीबीआई के समक्ष यह मामला उठाया था। उसके बाद एजेंसी ने छापे मारे। उन्होंने कहा कि साई महानिदेशक के समक्ष यह मामला छह महीने पहले आया जिसके बाद उन्होंने खेल मंत्री को इसकी जानकारी दी। मंत्री के जोर देने पर महानिदेशक ने सीबीआई को पत्र लिखा।

आरोपी कर्मचारियों पर कार्यालय के लिए स्टेशनरी खरीदने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि साई में एक साल से अधिक समय से अनियमितताएं चल रही थीं।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!