लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में लिपिक रिश्वत लेते हुए हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 19, 2021 00:11 IST

Open in App

फरीदाबाद, 18 मार्च फरीदाबाद की विजिलेंस टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब डिवीजन तिलपत में तैनात लिपिक को 18 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपिक मनोज कौशिक डीसी रेट पर तैनात था। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर-91 में रहने वाले अमित कुमार ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उसका करीब 50 हजार से ज्यादा बिजली का बिल आया था, जिसे ठीक करवाने की एवज में लिपिक मनोज कौशिक ने 18 हजार रूपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत अमित ने विजिलेंस विभाग सेक्टर-17 में की।

विजिलेंस की टीम ने अमित कुमार को पाउडर लगे 18 हजार रूपये के नोट दिए, जैसे ही क्लर्क मनोज ने उक्त रूपये पकड़े तभी विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!