लाइव न्यूज़ :

हरियाणा और पंजाब ओलंपिक पदक विजेताओं के लिये नकद पुरस्कारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच अगस्त हरियाणा और पंजाब की सरकारों ने ओलंपिक पदक विजेताओं के लिये गुरुवार को नकद पुरस्कारों की घोषणा की जिनमें पुरुष हॉकी टीम के सदस्य और पहलवान रवि दहिया शामिल हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दहिया की प्रशंसा की जो सोनीपत में नाहरी गांव के हैं। दहिया 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में हार गये थे।

खट्टर ने कहा, ‘‘हमारे पहलवान रवि दहिया ने करीबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। मैं उन्हें रजत पदक जीतने पर बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार की ओलंपिक रजत पदक विजेताओं के लिये नीति के अनुसार उन्हें चार करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिलेगी। हम उन्हें क्लास वन की नौकरी तथा कम दरों पर प्लॉट भी देंगे।’’

खट्टर ने कहा कि दहिया के गांव में कुश्ती का इंडोर स्टेडियम भी तैयार किया जाएगा।

खट्टर ने ट्वीट में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों में से प्रत्येक के लिये 2.5 करोड़ रुपये, नौकरी और प्लॉट देने की घोषणा की।

इससे पहले पंजाब सरकार ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के कांस्य पदक के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की।

सोढ़ी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय हॉकी के लिए इस ऐतिहासिक दिन मुझे यह घोषणा करते हुए खुश है कि (टीम में शामिल) पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। हम आपकी वापसी का इंतजार करेंगे और ओलंपिक में पदक का जश्न मनाएंगे।’’

कप्तान मनप्रीत सिंह सहित पंजाब के आठ खिलाड़ी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य हैं।

पंजाब के अन्य खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह हैं।

भारत ने इससे पहले ओलंपिक में अपना पिछला पदक 1980 मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक के रूप में जीता था।

सोढ़ी ने कहा कि उन्हें तोक्यो ओलंपिक में पूरी भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।

सोढ़ी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘यह लुत्फ उठाने और ऐतिहासिक कांस्य पदक का जश्न मनाने का समय है। पंजाब का खेल मंत्री होने के नाते यह मेरा काम और गर्व की बात है कि राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा और प्रोत्साहन दूं।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘देश के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक लम्हा। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। 41 साल बाद पोडियम पर जगह बनाना शानदार उपलब्धि और हॉकी का कांस्य पदक सोने के तमगे की तरह है। बधाई हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRohit Sharma 20000 Runs: रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 20,000 रन, बने भारत के चौथे बल्लेबाज

क्रिकेटRohit Sharma IND vs SA 3rd ODI: 27 रन और 20000 रन पूरे, भारत के चौथे खिलाड़ी, देखिए लिस्ट

क्रिकेटAustralia vs England, 2nd Test: 150 साल में सिर्फ तीसरी बार, टेस्ट पारी में ऑस्ट्रेलिया के सभी 11 बल्लेबाजों ने दोहरे अंक में बनाए रन

क्रिकेटAustralia vs England, 2nd Test: इंग्लैंड 43 रन पीछे और हाथ में 4 विकेट, दूसरी पारी में सस्ते में निपटे अंग्रेज खिलाड़ी 

कारोबार500 किमी तक की उड़ान के लिए किराया 7,500, 500-1,000 किमी के लिए टिकट की कीमत 12,000 रुपये तय, जानें रेट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!