लाइव न्यूज़ :

कप्तान रानी और भारतीय महिला हॉकी टीम की छह सदस्यों ने दी कोविड-19 को मात

By भाषा | Updated: May 8, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई भारतीय महिला हॉकी की कप्तान रानी रामपाल और टीम की उनकी छह अन्य साथियों के साथ दो सहायक सदस्य बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केन्द्र में दो सप्ताह तक पृथकवास पर रहने के बाद कोविड-19 के संक्रमण से उबर गए हैं।

रानी के अलावा सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला के साथ कोरोना वायरस के चपेट में आने वालों में टीम के वीडियो विश्लेषक अमृतप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड शामिल थे।

इन सातों खिलाड़ियों को 10 दिनों के ब्रेक के बाद बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में भारतीय महिला हॉकी कोर ग्रुप की वापसी के बाद 24 अप्रैल को जांच में पॉजिटिव पाया गया था। उनमें हालांकि इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे थे।

रानी ने ट्विटर पर जारी अपने बयान में कहा, ‘‘ पिछले दो सप्ताहों के दौरान संदेशों / फोन कॉल के माध्यम से प्यार और मानसिक समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद। मैं, टीम की मेरी साथी और सहयोगी कर्मचारी कोविड-19 से अब पूरी तरह उबर गये है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हॉकी बिरादरी के सदस्यों / मित्रों / प्रशंसकों के तौर पर आप सब के होने से मैं खुद को धन्य मानती हूं। हमारी अच्छी देखभाल करने के लिए हॉकी इंडिया और साइ को विशेष धन्यवाद।’’

रानी ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे इन कठिन समय में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बारे में जानकर बहुत दुख हो रहा कि इतने सारे लोग अपने प्रियजनों को खो रहे है, उन सब के लिए मैं प्रार्थना कर रही हूं। कृपया अपने निकट और प्रियजनों की जितना हो सके उतनी मदद करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आइए मिलकर इस महामारी से लड़ें। सुरक्षित रहें, मास्क पहनें और कोविड-19 से जुड़ी सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!