लाइव न्यूज़ :

कप्तान हरमनप्रीत चोट के कारण पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर : मंधाना

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:06 IST

Open in App

लखनऊ, 19 मार्च भारतीय टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को कहा कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के शुरूआती महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नहीं खेल पायेंगी।

हरमनप्रीत को बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल (हिप-फ्लेक्सर इंजरी) हो गयी थी।

श्रृंखला का शुरूआती मैच शनिवार को खेला जायेगा।

मंधाना ने मैच से पूर्व वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वह (हरमनप्रीत) कल के मैच में नहीं खेलेगी और उसकी स्थिति पर बाकी अपडेट मेडिकल टीम देगी। ’’

महिलाओं की वनडे श्रृंखला में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने 4-1 से पराजित किया था।

लेकिन मंधाना ने कहा कि वनडे श्रृंखला अब बीती बात हो गयी क्योंकि अब उनका ध्यान टी20 मुकाबलों पर लगा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम वनडे श्रृंखला को भूलने की कोशिश करेंगे और ध्यान टी20 श्रृंखला पर लगायेंगे। हां, वनडे श्रृंखला निराशाजनक रही लेकिन हमें उसे भूलकर आगे बढ़ना होगा। टीम में कुछ नये चेहरे आये हैं इसलिये हमें तरोताजा होकर सोचने की जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी तैयारियों के बारे में चर्चा की है कि वनडे श्रृंखला में क्या गलत हुआ और आगे क्या किया जाये। हमें टी20 पर ध्यान लगाने की जरूरत है। हम अब वनडे श्रृंखला को टी20 श्रृंखला की तैयारी के तौर पर देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!