लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका दौरे पर कप्तान धवन को भी टी20 विश्व कप टीम में जगह के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा: लक्ष्मण

By भाषा | Updated: July 5, 2021 13:11 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई पूर्व टेस्ट दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण का मानना ​​है कि श्रीलंका में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए कप्तान नियुक्त किये गये शिखर धवन को भारतीय टी20 विश्व कप टीम में सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर जगह बनाने के लिए अपनी काबिलियत की परीक्षा देनी होगी।

धवन भारत की एकदिवसीय टीम के नियमित सदस्य है लेकिन टी20 की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले दो सत्र में शानदार प्रदर्शन के दम पर वह हालांकि रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बाद तीसरे विकल्प के तौर पर उभरे हैं।

लक्ष्मण ने ‘स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘गेम प्लान’ में कहा, ‘‘ टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए शिखर धवन की सोच बिल्कुल साफ होगी कि उन्हें इस मौके का फायदा उठाना है। टीम में जगह बनाने के लिए बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह भारतीय टीम के कप्तान होने पर उत्साहित होंगे और किसी को भी अपने देश का नेतृत्व करने पर गर्व होगा। उनका ध्यान हालांकि रन बनाने और अपने स्थान को सुरक्षित करने पर होगा।’’

भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल में आरसीबी के लिए पारी का आगाज करने लगे हैं, ऐसे में धवन के लिए सबसे छोटे प्रारूप की टीम में जगह बनाना और मुश्किल हो जाएगा।

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘ टीम में रोहित शर्मा और केएल राहुल स्थापित सलामी बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने साफ तौर पर कहा कि वह टी20 प्रारूप में पारी का आगाज करना चाहते हैं। ऐसे में शिखर धवन को रन बनाने ही होंगे।’’

धवन पहली बार राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे और लक्ष्मण का मनाना है कि इस खिलाड़ी को लगतार अच्छा प्रदर्शन करने का पुरस्कार मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें (धवन) भारतीय टीम के लिए, खासकर सीमित ओवरों के प्रारूप में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जा रहा हैं। वह इस टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!