लाइव न्यूज़ :

सेमीफाइनल में जापान को हलके में नहीं ले सकते : रीड

By भाषा | Updated: December 20, 2021 14:57 IST

Open in App

ढाका, 20 दिसंबर जापान को राउंड रॉबिन लीग में छह गोल से हराने के बावजूद उसके खिलाफ एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने की ताकीद की है।

रीड ने मैच से एक दिन पहले वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमने जापान को कल 6 . 0 से हराया लेकिन आखिरी क्वार्टर में उन्हें दिये मौके बचाये नहीं होते तो यह अंतर 4 . 2 या 3 . 2 भी हो सकता था । जापान एशियाई चैम्पियन रह चुका है और हम उसे कतई हलके में नहीं ले सकते । हमें उसे कोई मौका नहीं देना होगा ।’’

यह पूछने पर कि आत्ममुग्धता से बचने के लिये खिलाड़ियों से क्या कहेंगे, कोच ने कहा ,‘‘ बाहर से स्कोर देखने पर लगता है कि आत्ममुग्ध होने की वजह है लेकिन खिलाड़ियों को पता है कि आखिरी क्वार्टर में उन्होंने कितनी गलतियां की है। उन्हें यह भी पता है कि इन गलतियों को दोहराने से बचना है ।’’

तोक्यो ओलंपिक में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाने वाले कोच ने कहा कि उनकी टीम को जापान की हर चाल का माकूल जवाब तैयार रखना होगा ।

उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ ओलंपिक के बाद यह पहला टूर्नामेंट है और हमारा लक्ष्य युवाओं को भी मौका देने का था ताकि उन्हें इस स्तर पर खेलने का अनुभव मिल सके ।अभी तक उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन एक कोच होने के नाते मैं प्रदर्शन में लगातार सुधार की संभावनायें तलाशता हूं ।’’

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच में टीमें काफी ऊर्जा के साथ उतरती है और जापान भी कड़ी चुनौती देगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘तोक्यो ओलंपिक के बाद इस टूर्नामेंट में पहला मैच कोरिया से था जो ड्रॉ रहा लेकिन उसके बाद से हमने अच्छी जीत दर्ज की है। अब सेमीफाइनल और फाइनल में ऊर्जा का स्तर ही अलग होता है तो जापान भी बेहतर प्रदर्शन करेगा । हमें तैयारी में कोई कसर नहीं रखनी है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह टूर्नामेंट युवाओं के लिये सीखने का अच्छा मंच रहा और अपने प्रदर्शन से वे अपनी उपयोगिता साबित करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अगला साल काफी व्यस्त है जिसमें हमें काफी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेलने हैं ।’’

कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमीक्रोन के प्रसार और लगातार बायो बबल में रहने को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कोच रीड ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टीम की कोचिंग के लिये यह काफी कठिन समय है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ किसी भी अंतरराष्ट्रीय कोच के लिये यह कठिन समय है क्योंकि कड़े प्रोटोकॉल के बीच प्रदर्शन पर भी फोकस रखना है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बायो बबल अलग अलग तरह के होते हैं मसलन तोक्यो में काफी कड़ा बायो बबल था लेकिन अब इसकी आदत सी हो गई है ।’’

कप्तान मनप्रीत ने कहा ,‘‘ लगभग दो साल से हम बायो बबल में ही रह रहे हैं । साथ रहने से टीम का आपसी तालमेल भी बेहतर हुआ है जो प्रदर्शन में नजर आ रहा है ।अब हम इसका दबाव नहीं लेते और एक दूसरे के साथ के साथ सकारात्मक सोच बनाये रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!