लाइव न्यूज़ :

जूनियर हॉकी विश्व कप क्लासीफिकेशन में कनाडा ने अमेरिका को, चिली ने मिस्र को हराया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो दिसंबर कनाडा ने जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप में 13वें से 16वें स्थान के क्लासीफिकेशन मैच में अमेरिका को 4 . 0 से हराया जबकि चिली ने मिस्र को मात दी ।

दिन के पहले मैच में कनाडा के लिये क्रिस्टोफर टार्डिफ (20वां मिनट), अलेक्जेंडर बर्ड (25वां) और फ्लिन मैकुलोच (38वां) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किये । बर्ड ने 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर भी गोल दागा ।

दिन के दूसरे मैच में चिली ने राइमुंडो वालेंजुएला के 46वें मिनट में किये गए मैदानी गोल के दम पर मिस्र को मात दी । अब उसका सामना शनिवार को 13वें से 14वें स्थान के मैच में कनाडा से होगा ।

मिस्र और अमेरिका आखिरी स्थान पर रहने से बचने के लिये एक दूसरे से खेलेंगे ।

शाम को नौवे से 12वें स्थान के मुकाबलों में पाकिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से और पोलैंड का दक्षिण कोरिया से होगा ।

सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जायेंगे जिनमें गत चैम्पियन भारत का सामना छह बार के चैम्पियन जर्मनी से और फ्रांस का सामना अर्जेंटीना से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!