लाइव न्यूज़ :

इस भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के कभी आदी नहीं हो सकते : डेविड मलान

By भाषा | Updated: September 15, 2021 12:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मलान का मानना है कि भारतीय गेंदबाज एक दूसरे से इतने अलग है कि कोई बल्लेबाज उन्हें खेलने का अभ्यस्त नहीं हो सकता ।

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय तेज गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया । भारत 2 . 1 से आगे था जब पांचवां मैच भारतीय खेमे में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद रद्द कर दिया गया ।

तीन साल बाद टेस्ट टीम में लौटे मलान ने कहा कि जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज एक दूसरे से अलग हैं और जब वे साथ में गेंदबाजी करते हैं तो बल्लेबाजों के लिये काफी मुश्किल हो जाती है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ ये सभी काफी कठिन है । भारतीय आक्रमण के बारे में एक बात है कि वे सभी एक दूसरे से अलग है । उनके खिलाफ खेलने की आदत कभी नहीं बन सकती । एक को खेलने की आदत होती है तो दूसरा नयी चुनौती पेश करता है । सभी ने श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया ।’’

मलान ने खुशी जताई कि रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम में शामिल नहीं थे । उन्होंने कहा ,‘‘ इसलिये नहीं कि वह महान गेंदबाज नहीं है, वह गंभीर गेंदबाज है । वह सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक है । मेरे लिये इस पर टिप्पणी करना मुश्किल होगा कि वह टीम में क्यो नहीं थे। ’’

उन्होंने कहा ,‘‘भारतीय टीम प्रबंधन, कप्तान ने जडेजा और अश्विन में से जडेजा को चुना । वे श्रृंखला में आगे थे तो उस फैसले पर बहस नहीं की जा सकती । मुझे खुशी है कि अश्विन नहीं खेला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!