लाइव न्यूज़ :

कवर बिछे होने से यहां अधिक स्विंग मिल सकती है : साउदी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर न्यूजीलैंड के सीनियर तेज गेंदबाज टिम साउदी का मानना है कि यहां तापमान गिरने और लंबे समय तक कवर बिछे होने से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी। साउदी ने पिछले टेस्ट में कानपुर की सपाट पिच पर भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था।

ऐसी संभावना है कि वानखेड़े स्टेडियम पर शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में नील वेगनेर को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया जाये । साउदी ने हालांकि इसका कोई ठोस जवाब नहीं दिया ।

यह पूछने पर कि भारी बारिश के कारण पिच से गेंदबाजों को कितनी मदद मिलेगी, उन्होंने कहा,‘‘ कुछ कहा नहीं जा सकता । हमें इंतजार करना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें इसके अनुकूल ढलना होगा । कवर बिछे होने से स्विंग मिल सकती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ विकेट काफी समय से कवर के नीचे हैं । देखते हैं कि कल कैसा रहता है ।उम्मीद है कि गैरी और केन इसका मुआयना करेंगे । यह अलग तरह की चुनौती है लेकिन विकेट कैसा भी हो, हमें उसके अनुकूल ढलना होगा ।’’

वेगनेर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ केन और गैरी अगले 24 घंटे में इस पर फैसला लेंगे । दोपहर में विकेट को देखकर और मौसम के अनुसार ही फैसला लिया जायेगा ।’’

साउदी ने कहा कि मुंबई टेस्ट उनकी टीम के लिये नयी चुनौती होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ कानपुर में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन अब वह बीत चुका है । अब हमें नयी चुनौती का सामना करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!