लाइव न्यूज़ :

तीरंदाजी में नॉकआउट मैचों के दौरान तनाव के स्तर पर नजर रखेंगे कैमरे

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:07 IST

Open in App

तोक्यो, 18 जुलाई दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी पर ओलंपिक में हमेशा तनाव हावी हो जाता है लेकिन विश्व तीरंदाजी की पहल के तहत युमेनोशिमा पार्क में आगामी तोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान उनके तनाव के स्तर और दिल की धड़कन को नॉकआउट दौर के दौरान टीवी पर ‘लाइव’ देखा जा सकता है।

शुक्रवार से शुरू हो रहे खेलों के दौरान यह तकनीक उन चीजों में शामिल है जिसका पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है।

विश्व तीरंदाजी के अधिकारी ने यहां बताया कि पैनासोनिक की दिल की धड़कन को मापने वाली तकनीक के तहत पहली बार कैमरे के जरिए तीरंदाज के दिल की धड़कन मापी जाएगी और दर्शकों के लिए इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

तीरंदाजों को हालांकि यह आंकड़े देखने को नहीं मिलेंगे क्योंकि यह सिर्फ टीवी दर्शकों के लिए हैं।

अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘कैमरे रक्त प्रवाह में बदलाव के कारण चेहरे की त्वचा के रंग और आकार में बदलाव पर नजर रखेंगे। इसके जरिए हम दिल की धड़कन पता कर सकते हैं और उससे तनाव का स्तर। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह दर्शकों को तनाव का स्तर दिखाएगा, बताएगा कि निर्णायक शॉट से पहले तीरंदाज के तनाव का स्तर, दिल की धड़कन बढ़ी या नहीं।’’

विश्व तीरंदाजी ने निजी तौर पर इस तकनीक का ट्रायल किया है लेकिन स्क्रीन पर इसे कभी नहीं दिखाया गया।

लगातार तीसरे ओलंपिक में हिस्सा ले रही पदक की प्रबल दावेदार दीपिका लंदन ओलंपिक में नॉकआउट के पहले दौर में बाहर हो गईं थी जबकि पांच साल पहले रियो में वह एक बार फिर दबाव में बिखर गईं और तीसरे दौर में सीधे सेटों में हार गईं।

साथ ही पहली बार क्वालीफिकेशन के दौरान सामाजिक दूरी बनाने के लिए सभी 64 तीरंदाजों के लिए अलग अलग लक्ष्य बनाए जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि तीरंदाजी ओलंपिक में इस बार पहला खेल होगा जिसमें ‘बॉयोमीट्रिक’ आंकड़ों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!