लाइव न्यूज़ :

जीत का जुनून लेकर उतरे थे, बाद में पछताना नहीं चाहते थे : हरमनप्रीत

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:33 IST

Open in App

तोक्यो, पांच अगस्त ‘‘दो गोल से पिछड़ने के बाद भी हमने हार नहीं मानी थी और एक दूसरे से यही कह रहे थे कि यही हमारे पास कुछ कर गुजरने का आखिरी मौका है, बाद में पूरी जिंदगी पछताना नहीं है ।’’यह कहना है तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर 41 साल बाद इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह का ।

भारत ने 1 . 3 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जर्मनी को 5 . 4 से हराकर कांस्य पदक जीता ।

मैच के बाद ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमारे लिये वह बहुत जज्बाती पल था । इतने सालों की मेहनत रंग लाई । हम सेमीफाइनल हारने के बाद जीत का जुनून लेकर ही उतरे थे। ’’

उन्होंने कहा ,‘‘दो गोल से पिछड़ने के बाद भी हमने हार नहीं मानी । हमने एक दूसरे से यही कहा था कि हमारे पास यह आखिरी मौका है। इसमें चूके तो जिंदगी भर पछताते रहेंगे और पूरी टीम ने आखिर तक हार नहीं मानी ।’’

कोच ग्राहम रीड ने कहा कि सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारने के बाद जिस तरह से उनकी टीम ने कांस्य पदक के मैच में वापसी की, वह काबिले तारीफ है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सेमीफाइनल हार गए थे । पूरी टीम दुखी थी लेकिन हमने साथ मिलकर एक दूसरे का मनोबल बढाया । हम हमेशा से ‘टीम सबसे पहले’ मानसिकता पर जोर देते आये हैं । यही एकजुटता लॉकडाउन के दौरान भी खिलाड़ियों का संबल बनी थी । उस हार के बाद आज इस तरह से वापसी करना जबर्दस्त था ।’’

पांच ओलंपिक टीमों का हिस्सा रह चुके आस्ट्रेलियाई कोच ने कहा ,‘‘ यह ओलंपिक सबसे अलग था । कोरोना महामारी की वजह से सब कुछ बदला हुआ था । इन खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है और बलिदान भी दिये हैं ।पृथकवास में रहना आसान नहीं था लेकिन आज वह मेहनत नजर आई ।’’

हाफटाइम में कोच से मिली सलाह के बारे में पूछने पर हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ उन्होंने इतना ही कहा कि अपनी मेहनत और बेसिक्स पर भरोसा रखो । उन्होंने संयम के साथ खेलने को कहा और हमने वही किया ।’’

हूटर से छह सेकंड पहले जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने बचाया । इसके बारे में कोच से पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ मैं घड़ी देखने में व्यस्त था कि कितना समय बच गया है । थोड़ा ध्यान भटका हुआ था जो अच्छा भी था ।वह समय काफी नर्वस करने वाला होता है लेकिन मुझे खुशी है कि हमारा पेनल्टी कॉर्नर डिफेंस काफी मजबूत रहा ।’’

मैच में दो गोल करने वाले सिमरनजीत सिंह पहले 16 खिलाड़ियों में जगह नहीं पा सके थे ।वह रिजर्व के तौर पर आये थे लेकिन जब भी मौका मिला उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यकीन था कि टीम में मेरा चयन होगा लेकिन नहीं होने पर मैं निराश था । कोच ने मुझसे कहा था कि वह भी इससे दुखी हैं लेकिन मैने कहा कि मायने यह रखता है कि हम ओलंपिक में कहां रहते हैं, मैं टीम में रहूं या नहीं इससे फर्क नहीं पड़ता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने जब भी मौका मिला , खुद को साबित किया । गोल मेरी स्टिक से भले ही निकले हो लेकिन यह टीम के प्रयास का नतीजा होते हैं । हमने दिखा दिया कि हम क्या कर सकते हैं ।’’

कोच ने हालांकि यह भी कहा कि भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है ।

उन्होंने कहा ,‘‘यह टीम दबाव में इतना उम्दा खेलती है ।इस टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है और आगे देखने को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!