लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट ने ब्रिक्स देशों के बीच खेल और ‘फिजिकल कल्चर’ के एमओयू को स्वीकृति दी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘फिजिकल कल्चर’ और खेलों के क्षेत्र में सहयोग के लिए ब्रिक्स देशों के बीच समझौते पत्र (एमओयू) को स्वीकृति दी।

खेल मंत्रालय ने इस एमओयू से केंद्रीय मंत्रिमंडल को अवगत कराया।

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की ओर से जारी बयान में सरकार ने कहा, ‘‘पांच देशों के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग से खेल विज्ञान, खेल मेडिसिन, कोचिंग तकनीक आदि क्षेत्रों में समझ और विशेषज्ञता में विस्तार में मदद मिलेगी, नतीजतन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा और ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पांच देशों के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग से उत्पन्न होने वाले लाभ, सभी खिलाड़ियों को उनकी जाति, पंथ, क्षेत्र, धर्म और लिंग के बावजूद समान रूप से लागू होंगे।’’

ब्रिक्स पांच उभरते हुए देशों का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। ये पांच देश विश्व जनसंख्या के लगभग 42 प्रतिशत, जीडीपी के 23 प्रतिशत, क्षेत्र के 30 प्रतिशत और वैश्विक उद्योग के 18 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!