लाइव न्यूज़ :

नीरज को दो करोड़ और पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों को एक करोड़ देगा बायजूस

By भाषा | Updated: August 8, 2021 11:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषण) एडटेक कंपनी (ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाली) बायजूस ने भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर रविवार को दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

इस स्टार्टअप ने इसके साथ ही तोक्यो में पदक जीतने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

यहां विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ खेल क्षेत्र में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए कंपनी ने नीरज चोपड़ा के लिए दो करोड़ रुपये और मीराबाई चानू, रवि कुमार दहिया, लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधू तथा बजरंग पूनिया के लिए एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।’’

नीरज ने शनिवार को ओलंपिक भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता था। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय में भारत का यह पहला ओलंपिक पदक है।

उनकी जीत से भारत की पदकों की संख्या सात पहुंच गयी , जो इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बायजू रविंद्रन ने कहा, ‘‘ राष्ट्र निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह समय है कि हम अपने ओलंपिक नायकों का जश्न चार साल में एक बार मनाने की जगह हर दिन मनायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!