लाइव न्यूज़ :

एजीएम के दौरान पांच गेम की प्रस्तावित स्कोरिंग प्रणाली पर मतदान करेंगे बीडब्ल्यूएफ सदस्य

By भाषा | Updated: May 18, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) शनिवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान एक बार फिर मौजूदा तीन गेम के प्रारूप की जगह बेस्ट आफ फाइव स्कोरिंग प्रणाली लागू करने के लिए मतदान कराएगा।

खेल की संचालन संस्था ने अध्यक्ष पाउल एरिक होयर लार्सन के नेतृत्व में पहली बार 2014 में यह विचार पेश किया था लेकिन इसे पर्याप्त समर्थन नहीं मिला।

पांच गेम के प्रारूप में प्रत्येक गेम में 11 अंक होंगे। खिलाड़ी और कोच इस प्रणाली की आलोचना कर चुके हैं और पिछले साल की एजीएम के दौरान इसे पर्याप्त मत नहीं मिले थे।

इस बार ‘‘स्कोरिंग प्रणाली से जुड़े बैडमिंटन के नियमों में संशोधन’’ का संयुक्त प्रस्ताव बैडमिंटन इंडोनेशिया और बैडमिंटन मालदीव ने रखा है और बैडमिंटन एशिया के अलावा कोरिया और चीनी ताइपे के संघों ने इसका अनुमोदन किया है।

बीडब्ल्यूएफ ने मंगलवार को कहा, ‘‘सदस्य जिन अहम मुद्दों पर मतदान करेंगे उनमें स्कोरिंग प्रणाली से जुड़े बैडमिंटन के नियमों में संशोधन का प्रस्ताव भी शामिल है।’’

इसके अनुसार, ‘‘बीडब्ल्यूएफ परिषद ने इस प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया है क्योंकि यह बीडब्ल्यूएफ रणनीति योजना 2020-2024 के उद्देश्यों के अनुरूप है।’’

बीडब्ल्यूएफ ने हालांकि स्पष्ट किया है कि तोक्यो 2020 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों तक इसे लागू नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!