लाइव न्यूज़ :

श्रीकांत की नाक से खून बहने के बाद थाईलैंड ओपन के आयोजकों से बात कर रहा है बीडब्ल्यूएफ

By भाषा | Updated: January 13, 2021 14:19 IST

Open in App

बैंकॉक, 13 जनवरी बैडमिंटन विश्व महासंघ ने बुधवार को कहा कि थाईलैंड ओपन के दौरान कोरोना जांच सुविधाजनक ढंग से सुनिश्चित करने के लिये वह आयोजकों के संपर्क में है ।इससे पहले भारतीय खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की नाम से टेस्ट के बाद खून बहने लगा था ।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत की मंगलवार को कोरोना जांच हुई जिसके बाद उनकी नाक से खून बहने लगा । स्वास्थ्य अधिकारियों के रवैये से खफा श्रीकांत ने इसे ‘अस्वीकार्य’ बताया ।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि आयोजकों ने खून बहने के कारणों की जानकारी दी । इसने एक बयान में कहा ,‘‘ कई दौर की कोरोना जांच के बाद किदाम्बी श्रीकांत की नाक से खून बहने लगा था । उसका तीन बार नमूना लिया गया और वह तनाव में भी थे ।शायद उसी वजह से उनकी नाक से खून बह निकला ।’’

बयान में कहा गया ,‘‘ जांच कर रहे दल ने उस समय उनकी नाक से खून निकलता नहीं पाया और उस समय श्रीकांत ने भी कोई शिकायत नहीं की थी । इसके तीन से पांच मिनट बाद भारतीय टीम के एक अन्य सदस्य ने बताया कि उसकी नाक से खून बह रहा है।’’

महासंघ ने कहा ,‘‘यह पता नहीं है कि खिलाड़ी ने अपनी नाक टिश्यू से दबाई थी या उनकी नाक बह रही थी जिससे रक्त वाहिकाओं को चोट पहुंची ।’’

बयान में कहा गया कि आयोजकों से बात की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ियों और प्रतियोगियों की जांच सुविधाजनक और सुरक्षित माहौल में हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!