लाइव न्यूज़ :

बीडब्ल्यूएफ ने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट रद्द किया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरूवार को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 टूर्नामेंट रद्द कर दिया। लगातार दूसरे साल इस प्रतियोगिता को आयोजित नहीं करने का फैसला किया गया है।

कोविड-19 महामारी के चलते पिछले साल भी इसे रद्द कर दिया गया था जिसे इस साल लखनऊ में 12 से 17 अक्टूबर तक खेला जाना था।

खेल की शीर्ष संस्था ने एक बयान में कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट कैलेंडर 2021 के अपडेट की अगस्त में हुई घोषणा में आगे बीडब्ल्यूएफ पुष्टि कर सकता है कि सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय 2021 टूर्नामेंट अब रद्द हो गया है। ’’

बीडब्ल्यूएफ को कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई जटिलताओं और पाबंदियों के कारण कई टूर्नामेंट को रद्द करने पड़े थे। उसने भारत में इस टूर्नामेंट को रद्द करने के पीछे का कारण नहीं बताया।

बयान के अनुसार, ‘‘टूर्नामेंट के आयोजक भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने स्थानीय सरकारी अधिकारियों और बीडब्ल्यूएफ के साथ सलाह मशविरा कर यह फैसला किया है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘बीडब्ल्यूएफ को टूर्नामेंट रद्द करने पर खेद है लेकिन वह पूरे साल बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज के सुरक्षित आयोजन के लिये प्रतिबद्ध है। ’’

पिछले महीने भी बीडब्ल्यूएफ ने कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट के आयोजन में पेचीदगियों के चलते कोरिया ओपन, मकाऊ ओपन और ताइपे ओपन रद्द कर दिये थे।

चाइना ओपन, जापान ओपन, फुजोऊ चाइना ओपन और हांगकांग ओपन जैसे अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट भी वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण रद्द कर दिये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!