लाइव न्यूज़ :

बीडब्ल्यूएफ ने ओडिशा ओपन को 2022 के कैलेंडर में जोड़ा, जनवरी में भारत में तीन टूर्नामेंट

By भाषा | Updated: October 28, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भारत अगले साल जनवरी में ओडिशा ओपन के रूप में नये टूर्नामेंट सहित कुल तीन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा।

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया जिसके अनुसार भारत 11 से 16 जनवरी के बीच इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। कोविड-19 महामारी के कारण यह टूर्नामेंट 2020 और 2021 में आयोजित नहीं किया गया था।

सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 टूर्नामेंट 18 से 23 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट भी पिछले दो अवसरों पर रद्द कर दिया गया था।

इसके बाद 25 से 30 जनवरी के बीच ओडिशा ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट होगा।

हैदराबाद ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट को 2022 के कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। कोविड-19 के कारण इसे 2020 और इस साल रद्द कर दिया गया था।

बीडब्ल्यूएफ ने हालांकि कहा कि संशोधित कैलेंडर में अतिरिक्त सुपर 100 टूर्नामेंट को जोड़ने के लिये वह अब भी बातचीत कर रहा है।

बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जनवरी 2021 में थाईलैंड में एशियाई चरण की सफलता से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। यात्राओं से जुड़ी जटिलताओं को देखते हुए 2022 के कैलेंडर में क्लस्टर (एक देश में लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन) टूर्नामेंट की योजना बनायी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!