लाइव न्यूज़ :

बुंदेसलीगा : बुकार्ड के दो गोल से मेंज से आगसबर्ग को 4-1 से हराया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 11:37 IST

Open in App

मेंज (जर्मनी), 23 अक्टूबर (एपी) मेंज ने शुरुआती आधे घंटे में तीन गोल करके आगसबर्ग को 4-1 से हराकर जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में पिछले चार मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की।

मेंज के फारवर्ड जोनाथन बुकार्ड ने दो गोल किये जबकि एक अन्य गोल करने में मदद की। मेंज की तरफ से पहला गोल करीम ओनिसिवो ने 10वें मिनट में किया। इसके पांच मिनट बाद स्टीफन बेल ने बुकार्ड की मदद से मेंज के लिये दूसरा गोल दागा।

बुकार्ड ने 26वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया। आगसबर्ग ने एंडी जेकिरी के 69वें मिनट में किये गये गोल से वापसी की कोशिश की लेकिन बुकार्ड ने तीन मिनट बाद ही अपना दूसरा और मेंज के लिये चौथा गोल दाग दिया।

मेंज की यह आगसबर्ग पर 2018 के बाद पहली जीत है जिससे वह तालिका में 11वें से छठे स्थान पर पहुंच गया है। आगसबर्ग 18 टीमों की तालिका में 16वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!