लाइव न्यूज़ :

लगातार खेल रहे बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में मिले आराम , गंभीर की राय

By भाषा | Updated: January 14, 2021 14:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पूरा ख्याल रखना चाहिये और जरूरत पड़ने पर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला में उसे आराम दिया जाना चाहिये ।

इंडियन प्रीमियर लीग से लगातार पांच महीने से खेल रहे बुमराह चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में निर्णायक चौथा टेस्ट नहीं खेल पायेंगे । उनके पेट की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है ।

गंभीर का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू हो रही श्रृंखला में बुमराह को सारे मैच खेलने के लिये मजबूर करना ज्यादती होगी ।

उन्होंने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ उसकी अच्छी देखभाल करनी होगी क्योंकि वह लंबे समय तक गेंदबाजी की कमान संभालने वाला है ।उसका फिट रहना बहुत जरूरी है ।’’

गंभीर ने कहा ,‘‘ भारतीय टीम जब इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला खेलेगी तो उसे चारों मैच खेलने के लिये कहना ज्यादती होगा । मुझे पता है कि ईशांत शर्मा फिट नहीं है, उमेश यादव और मोहम्मद शमी फिट नहीं हैं ।’’

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि भारत में बुमराह और खतरनाक गेंदबाज साबित होंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने अभी तक भारत में टेस्ट नहीं खेला है । मुझे यकीन है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने उसका पूरा ख्याल रखा है। वह इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया में खेला है ।वह भारत में और भी खतरनाक साबित होगा क्योंकि विकेट धीमे हैं और वह रिवर्स स्विंग बखूबी करा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!