लाइव न्यूज़ :

‘डेथ ओवरों’ का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है बुमराह, इससे मेरा काम आसान हो जाता है : बोल्ट

By भाषा | Updated: April 18, 2021 12:43 IST

Open in App

चेन्नई, 18 अप्रैल जसप्रीत बुमराह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में फिर अहम भूमिका निभायी जिसके बाद न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि यह भारतीय तेज गेंदबाज इस खेल में ‘डेथ ओवरों’ का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है।

बुमराह ने अपने चार ओवरों में केवल 14 रन गंवाये और एक विकेट भी झटका जिससे मुंबई इंडियंस ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 151 रन का लक्ष्य देकर 137 रन पर समेट दिया।

बोल्ट ने मैच के बाद कहा, ‘‘बुमराह जैसे खिलाड़ी को गेंदबाजी करते हुए देखना शानदार है। वह जब गेंदबाजी करता है तो पूरे स्पैल के दौरान काफी स्पष्ट होता है। ’’

मुंबई इंडियंस की टीम में बोल्ट और बुमराह की जोड़ी शानदार प्रदर्शन करती है। दोनों ने पिछले चरण में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को पांचवां खिताब दिलाने में मदद की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि डेथ ओवरों में वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। वह मेरा काम काफी आसान बना देता है। ’’

स्पिनर राहुल चाहर (19 रन देकर तीन विकेट) और बोल्ट (28 रन देकर तीन विकेट) ने गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने कहा कि यह टीम प्रयास था।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां एक प्रदर्शन को चुनना काफी मुश्किल है। ज्यादातर श्रेय पूरी टीम को जाता है। हम जानते थे कि हम स्कोर में कुछ रन कम रह गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!