लाइव न्यूज़ :

बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुंचे

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:48 IST

Open in App

दुबई, आठ सितंबर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अपने मैच जीतने वाले स्पैल के बाद एक पायदान के फायदे से गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुंच गये।

बुमराह ने अपने रिवर्स स्विंग के शानदार स्पैल से ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया था।

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। भारतीय स्पिनर आर अश्विन दूसरे स्थान पर कायम है जबकि वह इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक चारों टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं बने हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग के शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पहले स्थान पर बरकरार हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

अश्विन आल राउंडर सूची में एक पायदान के नुकसान से पांचवें स्थान पर खिसक गये हैं जबकि रविंद्र जडेजा तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर आल राउंडर सूची में शीर्ष पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!