दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे बुगाथा

By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:05 IST2020-11-18T14:05:08+5:302020-11-18T14:05:08+5:30

Bugatha to lead Indian challenge in Delhi Half Marathon | दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे बुगाथा

दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे बुगाथा

नयी दिल्ली, 18 नवंबर गत चैंपियन श्रीनू बुगाथा 29 नवंबर को यहां होने वाली एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन (एडीएचएम) में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।

टाटा मुंबई मैराथन 2020 के चैंपियन बुगाथा अभिषेक पाल, अविनाश साब्ले और प्रदीप सिंह के साथ पुरुष वर्ग में कड़ी चुनौती पेश करेंगे।

पाल और साब्ले ने 2018 की हाफ मैराथन में प्रभावित किया था जबकि 3000 मीटर स्टीपलचेज के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक साब्ले पिछले साल इस स्पर्धा में 1952 के बाद ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने थे। प्रदीप ने 2018 में टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन जीती थी।

महिला वर्ग में इस साल टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन स्पर्धा जीतने वाली पारूल चौधरी, संजीवनी जाधव, मोनिका अथारे और चिंता यादव भारतीय चुनौतीय की अगुआई करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bugatha to lead Indian challenge in Delhi Half Marathon

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे