लाइव न्यूज़ :

ब्रॉड चाहते हैं कि ‘सॉफ्ट सिगनल’ का नियम खत्म करे आईसीसी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:03 IST

Open in App

बर्मिंघम, 12 जून इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चाहते हैं कि आईसीसी ‘सॉफ्ट सिगनल’ का नियम खत्म कर दे क्योंकि यह अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा और इससे मैच अधिकारियों की स्थिति विकट हो जाती है ।

दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कोंवे से जुड़े विवादित फैसले के बाद ब्रॉड ने यह बात कही । ब्रॉड का मानना था कि कोंवे 22 के स्कोर पर स्लिप में जाक क्रॉले द्वारा लपके गए थे । मैदानी अंपायर ने फैसला टीवी अंपायर माइकल गॉ पर छोड़ा जिन्होंने नॉट आउट का सॉफ्ट सिगनल दिया ।

कोंवे ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 80 रन बनाकर न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया ।

ब्रॉड ने तीसरे दिन के खेल से पहले स्काय स्पोर्ट्स से कहा ,‘‘ मैदान पर हमारी प्रतिक्रिया से आप समझ सकते हैं कि हमें लगा कि वह आउट है । जाक को लगा कि गेंद उनके हाथ में आई है और उन्होंने पहली स्लिप में जो रूट और विकेट के पीछे जेम्स ब्रासी को देखा जो इससे एक गज की दूरी पर थे । उन्हें पता था कि गेंद हाथ में आई है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘लेकिन इसमें अंपायरों की गलती नहीं है जो 40 गज दूर होते हैं । इस नियम से उनकी स्थिति कठिन हो गई है । ’’

ब्रॉड ने आईसीसी से इस पर गौर करने और जरूरी उपाय करने की अपील की । उन्होंने कहा ,‘‘ अगर आप इस नियम के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू देखें तो नकारात्मक अधिक है । मुझे लगता है कि यह खराब नियम है और आईसीसी को अगली बैठक का इंतजार नहीं करते हुए इसे हटा देना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!