लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश वाइल्डकार्डधारी ड्रेपर ने क्वींस क्लब में दूसरा मैच जीता

By भाषा | Updated: June 17, 2021 11:35 IST

Open in App

लंदन, 17 जून (एपी) ब्रिटेन के वाइल्ड कार्डधारी जैक ड्रेपर ने क्वींस क्लब ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को 7 . 6, 7 . 6 से हराया ।

दो साल पहले क्वालीफाइंग में वह इसी प्रतिद्वंद्वी से हार गए थे । उन्होंने पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त इटली के यानिक सिनेर को मात दी थीं । सिनेर एटीपी रैंकिंग में 23वें और ड्रेपर 309वें स्थान पर हैं ।

ब्रिटेन के ही कैमरन नौरी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रूसी असलान कारात्सेव को 7. 5, 6 . 2 से हराया । अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना ड्रेपर से होगा ।

इससे पहले दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने फ्रांस के बेनोइत पेयरे को हराकर अगस्त के बाद से पहली जीत दर्ज की थी । अब उनका सामना इटली के मातेओ बेरेतिनी से होगा । ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी डेनियल इवांस की टक्कर फ्रांस के एड्रियन मानारिनो से होगी ।

अन्य मैचों में चौथी वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनाउर ने हमवतन जॉन मिलमैन को 6 . 1, 6 . 3 से हराया । दो बार के चैम्पियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने इटली के आठवीं वरीयता प्राप्त फेबियो फोगनिनी को 6 . 3 , 7 . 6 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!