लाइव न्यूज़ :

ईपीएल में जगह बनाने के लिये ब्रेंटफोर्ड और स्वान्सी में होगा मुकाबला

By भाषा | Updated: May 23, 2021 10:27 IST

Open in App

लंदन, 23 मई (एपी) ब्रेंटफोर्ड ने बोर्नमाउथ को दूसरे चरण के सेमीफाइनल में 3—1 और कुल 3—2 के योग से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम ​बढ़ाये।

पश्चिम लंदन की टीम ब्रेंटफोर्ड फाइनल में स्वांसी से भिड़ेगी। स्वांसी ने बर्नस्ली के खिलाफ दूसरे चरण का सेमीफाइनल 1—1 से ड्रा खेला लेकिन पहले चरण में उसने 1—0 से जीत दर्ज की थी और इस तरह से उसने 2—1 के कुल योग से फाइनल में प्रवेश किया।

इस फाइनल की विजेता टीम दूसरी श्रेणी की लीग चैंपियनशिप से ईपीएल में जगह बनाने वाली तीसरी टीम होगी। लीग चैंपियन नोर्विच और उप विजेता वैटफोर्ड पहले ही ईपीएल में अपनी जगह सुरक्षि​त कर चुके हैं।

बोर्नमाउ​थ पहले चरण के सेमीफाइनल के बाद 1—0 से आगे था तथा अर्नाट डैनजुमा ने 4500 दर्शकों के सामने पांच मिनट के अंदर गोल करके स्कोर 2—0 कर दिया।

लेकिन इसके 10 मिनट बाद इवान टोनी ने पेनल्टी पर गोल दाग दिया। बोर्नमाउथ की टीम को क्रिस मेफम को लाल कार्ड मिलने से आखिरी एक घंटे का खेल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

ब्रेंटफोर्ड ने इसका फायदा उठाया तथा विताली जानेल्ट ने दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में जबकि मार्कस फ्रॉस ने 81वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलायी।

ब्रेंटफोर्ड 1947 के बाद से शीर्ष स्तर पर नहीं खेला है। वह पिछले साल भी प्लेआफ फाइनल में फुल्हम से हार गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!