लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहेंगी ब्राजील की अनुभवी मिडफील्डर फोर्गिमा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 10:24 IST

Open in App

साओ पाउलो, 10 नवंबर (एपी) सात फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा लेने के बाद 43 साल की मिडफील्डर फोर्गिमा ब्राजील की ओर से इस महीने अपना विदाई मैच खेलेंगी।

राष्ट्रीय टीम के लिए फोर्गिमा का अंतिम मुकाबला 25 नवंबर को मनाउस में भारत के खिलाफ होगा। ब्राजील सॉकर परिसंघ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

परिसंघ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘दिग्गज फोर्गिमा महिला राष्ट्रीय टीम को अलविदा कहेंगी। यह ऐसी खिलाड़ी के लिए एतिहासिक लम्हा है जिसने अपना जीवन राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने और फुटबॉल को समर्पित किया।’’

ब्राजील अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जिसमें भारत, वेनेजुएला और चिली की टीमें हिस्सा लेंगी। फोर्गिमा हालांकि टूर्नामेंट के सिर्फ पहले मुकाबले में खेलेंगी।

फोर्गिमा ने ब्राजील के लिए 233 मैच खेले हैं। वह अटलांटा 1996 में पहली बार ओलंपिक का हिस्सा बने महिला फुटबॉल टूर्नामेंट से लेकर तोक्यो ओलंपिक तक हर बार ब्राजील की टीम का हिस्सा रहीं। उनकी मौजूदगी वाली ब्राजील की टीम ने 2004 में एथेंस और 2008 में बीजिंग में रजत पदक जीता। वह 2019 में फ्रांस में हुए विश्व कप में भी ब्राजील की टीम का हिस्सा थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!