लाइव न्यूज़ :

ब्राजीली फुटबॉल प्रमुख यौन उत्पीड़न के मामले में निलंबित

By भाषा | Updated: June 7, 2021 10:18 IST

Open in App

साओ पाउलो, सात जून (एपी) ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) के अध्यक्ष रोजेरियो काबोक्लो को यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण 30 दिन के लिये निलंबित कर दिया गया है।

सीबीएफ ने रविवार को बयान में कहा कि नैतिक समिति ने उसे काबोक्लो को अस्थायी रूप से निलंबित करने के फैसले से अवगत कराया है। समिति अभी आरोपों की जांच कर रही है और निलंबन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

काबोक्लो ने किसी भी तरह के गलत काम से इन्कार किया है। ग्लोबो ईस्पोर्ट वेबसाइट के अनुसार उन पर एक पूर्व महिला कर्मचारी ने शुक्रवार को यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे। काबोक्लो के वकील ने शनिवार को कहा कि काबोक्लो एक मामले में अपनी बेगुनाही साबित करेंगे लेकिन इस बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।

काबोक्लो की अगुवाई में ही ब्राजील ने पिछले सप्ताह ही कोपा अमेरिका की मेजबानी हासिल की थी जो 13 जून से शुरू होना है। अर्जेंटीना और कोलंबिया को संयुक्त मेजबानी से हटाये जाने के बाद ब्राजील को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

काबोक्लो की जगह 82 वर्षीय एंटोनियो कार्लोस ननेस अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। ननेस ने इससे पहले काबोक्लो के पूर्ववर्ती मार्कोपोलो डेल नीरो को फीफा द्वारा भ्रष्टाचार के लिये प्रतिबंधित किये जाने के कारण 2017 से 2019 तक यह पद संभाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!