लाइव न्यूज़ :

ब्राजील जीता, अर्जेंटीना ने आखिर में गोल गंवाकर खेला ड्रा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 09:55 IST

Open in App

साओ पाउलो, नौ जून (एपी) ब्राजील ने पराग्वे को 2—0 से हराकर अपनी लगातार छठी जीत के साथ दक्षिण अमेरिका से विश्व कप फुटबॉल के लिये क्वालीफाई करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

ब्राजील अब दूसरे नंबर पर काबिज अर्जेंटीना से छह अंक आगे हो गया है जिसने दो गोल की बढ़त के बावजूद कोलंबिया से 2—2 से ड्रा खेला।

नेमार और लुकास पाक्वेटा ने ब्राजील की तरफ से गोल किये। यह ब्राजील की विश्व कप क्वालीफायर्स में पराग्वे पर पिछले 35 वर्षों में पहली जीत है।

इससे पहले मिगुएल बोर्जा ने कोलंबिया की तरफ से दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के आखिरी सेकेंड में गोल करके अर्जेंटीना की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरा। यह दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाईंग के सर्वश्रेष्ठ मैचों में एक था।

बरानक्विला के मेट्रोपोलिटन स्टेडियम में इस मैच को देखने के लिये 10,000 दर्शक उपस्थित थे।

दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर्स से चार टीमें स्वत: ही कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप में जगह बनाएंगी जबकि पांचवें स्थान की टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेआफ में भाग लेगी।

अभी ब्राजील 10 टीमों की प्रतियोगिता में 18 अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके बाद अर्जेंटीना (12), इक्वाडोर (नौ) उरुग्वे और कोलंबिया (दोनों आठ) का नंबर आता है।

उरूग्वे और नौवें स्थान के वेनेजुएला के बीच मैच गोल​रहित बराबरी पर छूटा। पेरू ने एक अन्य मैच में इक्वाडोर को 2—1 से हराया। पेरू की यह इस बार के विश्व कप क्वालीफायर्स में पहली जीत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!